उच्च न्यायालय इलाहाबाद में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
प्रयागराज,13 दिसंबर (आरएनएस)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्य न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन मे उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद में चार लोक अदालत पीठ का गठन किया गया जिसमें न्यायमूर्ति अजीत कुमार, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति प्रवीन कुमार गिरि एवं न्यायमूर्ति श्रीमती गरिमा प्रसाद की पीठ द्वारा मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित अपील / एफ0ए0एफ0ओ0 के कुल 298 वादों का निरस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया तथा पक्षकारों को मु0 10,18,57,965.00 रुपये (दस करोड अ?_ारह लाख सत्तावन हजार नौ सौ पैंसठ रुपये मात्र) प्रतिकर के रूप में धनराशि दिलायी गयी।
उक्त लोक अदालत पीठ के सफल कियान्वयन के लिए अधिवक्तागण क्रमश: कुनाल शाह, डा0 अखिलेश कुमार, सुमित कक्कड एवं आशुतोष गुप्ता, उच्च न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण क्रमश: रजनेश कुमार, मयूर जैन, कामेश शुक्ला, योगेश दुबे एवं अरविन्द वर्मा तथा उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के कर्मचारीगण सुनील कुमार विश्वकर्मा, पवन कुमार, शशांक शर्मा, अमित कुमार सिंह, अनुराग वर्मा, सुश्री निधि मिश्रा एवं अरविन्द कुमार द्वारा सहयोग किया गया।
लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु उच्च न्यायालय के प्रभारी महानिबन्धक रोहित रघुवंशी एवं समिति के सचिवकीर्ति कुणाल द्वारा सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

