मिलेट्स प्रोत्साहन की योगी सरकार की नीति से श्री अन्न के उत्पादन को लेकर बदला किसानों का रुझान, बढ़ी आमदनी से खिल उठे किसानों के चेहरे
मिलेटस महोत्सव और रोड शो से जुड़ रहे हैं किसान
प्रयागराज,13 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में मोटे अनाज के उत्पादन एवं उपयोग को बढ़ाने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है 7 प्रदेश में श्री अन्न किसी न किसी रूप में हर आम एवं खास की थाली का हिस्सा बनें, यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है। इसके लिए मिलेट्स उत्पादन का कृषि क्षेत्र विस्तार के साथ इसके प्रसार के लिए रोड शो और मिलेट्स महोत्सव का आयोजन कर रही है।
इसी क्रम में प्रयागराज के जिला पंचायत परिसर में दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में जनपद के किसानों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों ने किसानों को श्री अन्न की फसल पैदा करने के फायदे बताते और सरकार की तरफ से इसके लिए दी जा रही मदद को भी साझा किया। संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज संतोष कुमार राय का कहना है कि किसानों में अब श्री अन्न के उत्पादन को लेकर रुझान बढ़ा है । सरकार की तरफ से श्री अन्न के बीज के मिनी किट्स भी निशुल्क वितरित हुए हैं। कार्यक्रम के आखिर में मिलेट्स पर आधारित एक रोड शो का आयोजन भी किया गया।
सरकार किसानो को मोटे अनाज का अधिक उत्पादन करने के लिए सब्सिडी देकर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को मिलेट्स के उत्पादन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है , साथ ही फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन को भी इसके साथ जोड़ा गया है।
प्रयागराज में मिलेट्स उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां है। कृषि उप निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा के मुताबिक़ जिले में इस समय 45,650 हेक्टेयर में मिलेट की पैदावार की जा रही है । किसान ज्वार बाजरा, सांवा, कोदो, रागी, कुटकी और कुट्टू के उत्पादन में रूचि ले रहे हैं। पिछले साल सरकार ने जिले में 90 फीसदी सब्सिडी के साथ 7,000 हेक्टेयर में इसका उत्पादन का नया विस्तार किया है। सरकार की तरफ से इसके प्रोत्साहन के लिए इनके बीज के मिनी किट्स भी निशुल्क वितरित किए गए हैं।
मिलेट्स का उत्पादन बढाने के साथ इनके उत्पादों की ब्रांडिंग पर भी फोकस कर रही है। सरकार मिलेट्स की प्रोसेसिंग इकाइयां लगाने वालों को 100 फीसदी तक अनुदान दे रही है। मिलेट्स से बने पकवान और डिशेज को होटल और रेस्तरां के मीनू में शामिल करने किया जा रहा है। मोटे अनाजों की बिक्री सुलभ हो, इसके लिए मंडियों में अलग से मिलेट्स आउटलेट्स खोले जा रहे है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

