प्रयागराज,13 दिसंबर (आरएनएस)। शहर के प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में जवाहर स्क्वायर पर अपराह्न आयोजित हुई। बैठक में लोगों के बीच वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की जागृति के लिए रणनीति के अलावा जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं की दिल्ली रवाना होने की समीक्षा की गयी।
हाशमी ने बताया कि पार्टीजन ट्रेनों, बसों और अपने साधनों से जनविरोधी, अलोकतांत्रिक और सरकार चोरी करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ भागीदारी तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने हेतु रैली के लिए रवाना हुए।
यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, मानस शुक्ला, अफरोज अहमद, सुष्मिता यादव, अरशद अली, राम मनोरथ सरोज, मोहम्मद हसीन ,प्रतिमा त्रिपाठी, शाहनवाज कुरैशी, राजेश पटेल, तबरेज अहमद, राजकुमार शुक्ला, कामेश्वर सोनकर, सचिन कुशवाहा, विशाल सोनकर आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

