प्रयागराज,13 दिसंबर (आरएनएस)। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिली जीत को लेकर भाजपाईयो में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि केरल के तिरूवनंतपुरम नगर निगम में मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ है। यह केरल की राजनीति में एक नया सवेरा लाएगा और यह सफलता भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी, वरूण केसरवानी, रमेश पासी, देवेश सिंह, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सुनील केसरवानी, दीपक केसरवानी, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल और नीरज केसरवानी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

