सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज,13 दिसंबर (आरएनएस)। मिलिनियम क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए हैं। विजेता टीम के सौरभ तिवारी के बहुमुखी खेल ( 18 रन व 4.4 – 0 – 35 – 5 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
शनिवार को मिलिनियम मैदान पर भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 126 रन ( सनातन राय 25, प्रियांशु 22 रन, सौरभ तिवारी 5/35, रोहन रंजन 2/15, शुभम यादव 2/18 ) पर सिमट गई। जवाब में मिलिनियम क्रिकेट क्लब की टीम ने 27.5 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन ( अर्चित सिंह 28, सौरभ तिवारी 18, आदित्य 15 रन, प्रियांशु 4/16, अंशुमान पटेल 2/18, आदित्य 1/20, शिवा गौतम 1/32 ) पर बना लिए। मैच के बाद एस डी मैकेर्टी डायरेक्टर रिसर्च शुआत्स ने सौरभ तिवारी को मैन ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

