प्रयागराज,13 दिसंबर (आरएनएस)। श्री बांके बिहारी परिवार एवं श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिसम्बर को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
कलश यात्रा चौधरी गार्डन, गेट नंबर–2 से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए पुन: चौधरी गार्डन, गेट नंबर–2 पर ही सम्पन्न होगी। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कथा व्यास सुश्री पद्महस्ता भारती जी के श्रीमुख से होगा। कथा का आयोजन 14 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे तक होगा। कथा उपरांत प्रतिदिन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम का समापन 20 दिसम्बर को भव्य भंडारे के साथ होगा।्
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

