श्रावस्ती ,13 दिसंबर (आरएनएस)। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तमÓ एवं क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंहÓ की उपस्थिति में पुलिस लाइन आदेश कक्ष में आरटीसी से संबंधित आईटीआई, पीटीआई एवं आईटीसी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य आरटीसी में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित, अनुशासित तथा परिणामोन्मुखी बनाना रहा। इस दौरान समस्त आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षकों से आउटडोर एवं इंडोर प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा अब तक कराए गए प्रशिक्षण की समग्र समीक्षा की गई।
प्रशिक्षण निदेशालय से प्राप्त समस्त आदेशों एवं निर्देशों से उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को अवगत कराते हुए उनका अक्षरश: एवं शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता एवं व्यावहारिक उपयोगिता को और अधिक सुदृढ़ किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के अंत में स्पष्ट किया गया कि प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सीधे पुलिस बल की कार्यक्षमता से जुड़ी है, अत: सभी प्रशिक्षक एवं प्रभारीगण पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्य को संपादित करना सुनिश्चित करें, जिससे आरटीसी से प्रशिक्षित कार्मिक भविष्य में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

