श्रावस्ती ,13 दिसंबर (आरएनएस)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 13.12.2025 का आयोजन जनपद न्यायाधीश के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व जिलाधिकारी के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रात: 10:30 बजे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर एवं ज्योति प्रज्जवलन कर सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा समस्त बैंकों के प्रबन्धकों एवं एल0डी0एम0 तथा अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। इसी क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे द्वारा दीवानी न्यायालय, श्रावस्ती परिसर में विभिन्न बैंकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के स्टॉल का निरीक्षण किया गया, तथा बैंक के संबंधित कर्मचारीगणों को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित भी किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

