श्रावस्ती ,13 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द उत्तम के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सोनवा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष थाना सोनवा विसुनदेव पाण्डेयÓ के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना सोनवा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0165/2025 धारा 137(2), 87, 64(2) बी0एन0एस0, 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(अ) एससीध्एसटी एक्ट से संबंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी की गई। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए एवं माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट से संबंधित वांछित अभियुक्त को आसाम चौराहा, जनपद बहराइच के पास से गिरफ्तार किया गया। रजनेश यादव उर्फ दिलीप कुमार यादव पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर, पोस्ट बरौना कला थाना एरवा कटरा, जनपद औरैया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

