बल्दीराय/सुल्तानपुर,13 दिसंबर (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर के तत्वावधान में तहसील बल्दीराय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने की। न्यायालय एसडीएम प्रवीण कुमार एवं न्यायालय तहसीलदार अरविंद तिवारी और न्यायालय नायब तहसीलदार गुलाब सिंह की अदालत से राजस्व विभाग से संबंधित मामलों सहित विभिन्न श्रेणियों के वादों का आपसी सुलह-समझौते एवं त्वरित न्याय प्रक्रिया के माध्यम से निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में कुल 1559 वाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें राजस्व वाद 40, जाति प्रमाणपत्र से संबंधित 128, आय प्रमाणपत्र 243 तथा अन्य प्रशासनिक व जनहित से जुड़े 1148 वाद सम्मिलित रहे। तहसील प्रशासन के अनुसार लोक अदालत में प्रस्तुत सभी वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का सरल, सुलभ एवं शीघ्र समाधान करना है। लोक अदालत में किसी प्रकार की न्यायालय शुल्क नहीं ली जाती तथा पक्षकारों की सहमति से विवादों का निस्तारण किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होते हैं, जिनके विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

