आजमगढ़ 09 अप्रैल(आर एन एस)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिनांक 09.04.2026 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें सभी पक्षकार उपस्थित रहे। गहन काउंसलिंग के उपरांत 01 प्रकरण में अथक प्रयास से आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया।
उक्त प्रकरण में ससुराल पक्ष द्वारा प्रताडऩा, मारपीट, सहयोग न करना एवं भरण-पोषण (खाना-खर्चा) न देने के आरोप लगाए गए थे, जिन्हें काउंसलिंग व मीडिएशन के माध्यम से सुलझाया गया।
शेष प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत कर पक्षकारों को पुन: सुनवाई हेतु नोटिस/दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुन: एकजुट करने एवं सामाजिक सौहार्द स्थापित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को भी कम किया जा सकेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

