कुड़वार/सुलतानपुर,13 दिसंबर (आरएनएस)। संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर रवनिया न्याय पंचायत अंतर्गत विकास खंड कुड़वार के जूनियर हाई स्कूल बहलोलपुर में एक भव्य विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र मिश्रा रहे। सम्मेलन में सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सह प्रांत प्रचारक सुनील जी ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राम लखन पाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान विनायकपुर कल्लू राम कनौजिया एवं सुनीता यादव मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनगर मनीष तिवारी, संतोष सिंह, भाजपा नेता यज्ञ प्रसाद सिंह, डॉ. आनंद प्रकाश पांडे, सुरेश यादव (प्रधान राजापुर), दिव्यांश सिंह (प्रधान प्रतिनिधि डोमनपुर), सुंदरेष तिवारी (प्रधान गणेशगंज), गणेश प्रजापति, आदर्श पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। सम्मेलन में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

