कुड़वार/सुलतानपुर,13 दिसंबर (आरएनएस)। रवनियां पूरब अलीगंज स्थित प्रगल्भ पब्लिक स्कूल में जनपदीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा काशी प्रान्त ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
शनिवार को क्षेत्र के प्रगल्भ पब्लिक स्कूल में जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों जैसे खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, गोला फेंक और जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) के रोचक मुकाबले बच्चों के बीच हुए। प्रतियोगिता में कई स्कूलों सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, सुल्तानपुर, एडवांस एकेडमी, अलीगंज, सुलतानपुर, एस.के. प्रेसीडेंसी, ओदरा, सुलतानपुर, एस.एन. पब्लिक स्कूल, मोतिगरपुर प्रगल्भ पब्लिक स्कूल रोशनियां पूरब के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री ने किया। बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक दोनों विकास होता है। ऐसे बच्चे आगे चलकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते हैं। आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार मिश्रा पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी उपस्थित रहे। अन्य सम्मानित अतिथियों में शिवाकांत द्विवेदी, राजकीय आई.टी.आई. के प्रधानाचार्य, जायस राय (बरेली) तथा राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर गोविंद गुप्ता शामिल थे। आयोजन की सफलता में स्कूल प्रबंधक डॉ. वत्सल उपाध्याय तथा प्रधानाचार्या किरन उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकगण मनोज कुमार, कोमल सिंह, पूजा पाठक, प्रदीप उपाध्याय तथा शुभम सिंह ने भी कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाई। इस खेलकूद प्रतियोगिता ने छात्रों में खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया। विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। स्कूल परिवार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी स्कूलों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

