सोनभद्र,13 दिसंबर (आरएनएस)।जुगैल ग्राम पंचायत की लगभग हजारों की आबादी को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (ष्ठरू) बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को जुगैल में ‘जन चौपाल’ का आयोजन किया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जुगैल को विशेष रूप से चुना क्योंकि यह एक बड़ा गाँव है, जिसके 12 टोलों में बड़ी आबादी निवास करती है और यह भौगोलिक रूप से चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है।’एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का भी आयोजन जन चौपाल के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम भी चलाया गया, जिसमें वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस महत्वपूर्ण पहल में जिलाधिकारी, राज्य मंत्री सहित सभी अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।विभिन्न विभागों के अधिकारी और समूह की महिलाएं रहीं मौजूद इस अवसर पर बिजली विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद थीं। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान सुनीता यादव के सहयोग की सराहना की, जिनके प्रयासों से इस वृहद कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।समस्याओं का तत्काल निवारण मुख्य उद्देश्यचौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव की समस्याओं को सुनना और उनका मौके पर ही तत्काल निवारण करना था। जिलाधिकारी ने गांव की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए नाली-खड़ंजा, मनरेगा के तहत आरसीसी रोड, चेक डैम, राशन वितरण, आंगनवाड़ी सेवाओं और सफाई कर्मियों के कार्यों की जानकारी ली।अधूरे शौचालयों की स्थिति पर नाराजग़ी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रास्ते में कई अधूरे शौचालय देखे। उन्होंने पाया कि इन शौचालयों में न तो छत थी, न ही दरवाज़े लगाए गए थे और न ही पानी की कोई व्यवस्था थी, जिसके कारण उनका उपयोग नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजग़ी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

