बिलासपुर 14 दिसंबर 2025 (आरएनएस) संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी में रचनाकार महेतरु मधुकर के कविता संग्रह ‘उम्मीद’ का विमोचन एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन छात्रों के मध्य भारतीय संस्कृति, संस्कार के बीज को अंकुरित करने के उद्देश्य किया गया। आयोजन में बिलासपुर,मस्तूरी, व रतनपुर से साहित्यकारों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मण भारती, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार टाण्डे, जितेन्द्र पाटले, डॉ. एस.एल. निराला, राजेन्द्र रंजन गायकवाड़, रवीन्द्र जायसी, वरिष्ठ साहित्यकार महेश श्रीवास, प्रसिद्ध व्यंग्यकार राजेन्द्र मौर्य, शिवराम टण्डन,राहुल देव भारद्वाज ने अपनी उद्बोधन में रचनाकार महेतरु मधुकर को उनके बेहतरीन काव्य संग्रह के लिए बधाई एवं आशीर्वचन प्रदान किये। बिलासपुर के जाने माने युवा कवि दीपक दुबे सागर द्वारा *उम्मीद* शीर्षक पर अपनी भावनात्मक कविता प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालिया बटोरी। वहीं जगतारण डहरे ने अपनी छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुति से एक शमा ही बांध दिए। युवा ओजस्वी कवि रविन्द्र पाठक ने युवा बेरोजगारी पर अपनी भावनात्मक मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिए। वहीं मदन सिंह ने अपनी भजन प्रस्तुति एवं छत्तीसगढ़ी कृति से माहौल को राममयी कर गए। आंमत्रित कविगणों में –
सर्वश्री सुप्रतिष्ठित जगतारण डहरे, दशरथ मतवाले, जितेन्द्र महिलांगे, दुर्गा प्रसाद मेरसा, सुश्री पूर्णिमा तिवारी,शरद यादव अक्स, ओजस्वी कवि – रवीन्द्र पाठक (अशोकनगर), मिलन मलरिहा, असकरण दास जोगी, सुप्रसिद्ध भजनकर्ता मदन ठाकुर, ओमती, कृष्णा मानसी मेरसा, शैलेन्द्र गुप्ता, उमेश श्रीवास,आदित्य वर्मन, टेकचंद पाण्डल, सुश्री सुनीता कुर्रे, सुंदराम जांगड़े, वीर रस के सुप्रसिद्ध कवि – दीपक दुबे ‘सागर’ (बिरकोना,बिलासपुर,) सुश्री पिंकी सिन्हा, श्री भरत मस्तुरिहा,
डॉ. गोवर्धन मार्शल जी, श्री राहुल देव भारद्वाज,अविनाश सिंह, हरिश पाण्डल,नोबल श्रीवारा,बाल कवि मनोज सोनी,
दिलीप दिलफरोश, व्यास सिंह ठाकुर,दिनेश पाण्डेय,जुगल किशोर तन्हा’, राजेश मधुकर
दीपक जायसवाल ने अपना मनमोहक काव्य पाठ किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

