कोण्डागांव,19 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ योग आयोग, रायपुर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में 21 जून 2026 (रविवार) को प्रात: 6:30 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद भोजराज नाग उपस्थित रहेंगे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इस वर्ष का योग दिवस ‘योगा फॉर हेल्थी एजिंगÓ थीम पर आधारित रहेगा, जो व्यापक रूप से जिला, विकासखण्ड, नगरीय निकाय, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

