०विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन
धमतरी,19 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जून 2026 को विकासखण्ड स्तरीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । यह शिविर प्रात: 10 बजे से विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजनों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, त्रुटि सुधार और हितग्राही समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी ।नवीन पंजीयन, त्रुटि सुधार, शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की गई है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

