इरोड ,15 दिसंबर (आरएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनेता बन चुके विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कषगमÓ (ञ्जङ्क्य) को इरोड में 18 दिसंबर को रैली आयोजित करने के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति मिल गई है, लेकिन यह मंजूरी इतनी आसान नहीं रही। पुलिस ने रैली के आयोजन के लिए पार्टी के सामने 84 सख्त शर्तें रख दी हैं। रविवार को जारी किए गए अनुमति पत्र में पुलिस ने साफ कर दिया है कि आयोजकों को सुरक्षा जमा राशि के तौर पर 50,000 रुपये जमा कराने होंगे। साथ ही, कार्यक्रम खत्म होने के बाद स्थल की साफ-सफाई करवाकर उसे उसकी मूल स्थिति में वापस लौटाना होगा।
पुलिस प्रशासन की इस अत्यधिक सख्ती के पीछे की वजह कुछ महीने पहले हुआ एक बड़ा हादसा है। इसी साल 27 सितंबर को करूर में टीवीके की एक रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। उस त्रासदी से सबक लेते हुए इरोड पुलिस इस बार सुरक्षा में कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती। पुलिस ने रैली का समय भी निर्धारित कर दिया है, जिसके तहत सभा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही आयोजित की जा सकेगी। विजयमंगलम में होने वाली इस सभा के लिए कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
रैली स्थल को लेकर भी पेंच फंसा हुआ था क्योंकि प्रस्तावित 16 एकड़ जमीन हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (॥क्र&ष्टश्व) के अधीन एक निजी मंदिर की है। शुरुआत में विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (हृह्रष्ट) देने में देरी की थी, लेकिन रविवार को पार्टी प्रतिनिधियों और मंदिर प्राधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद एनओसी मिल गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ए. सुजाता ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया और सशर्त अनुमति जारी की। मंदिर के किराए के तौर पर भी पार्टी को 50 हजार रुपये चुकाने होंगे।
पार्टी के मुख्य समन्वयक और वरिष्ठ नेता के.ए. सेंगोट्टैयन ने बताया कि 18 दिसंबर की जनसभा के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। उन्होंने विजयमंगलम टोल नाके के पास स्थित स्थल का निरीक्षण किया और दावा किया कि विजय को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। सेंगोट्टैयन ने कहा कि टीवीके का कोई भी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नहीं है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में विजय निश्चित रूप से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता शशिकला के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

