दरियापुर, 13 जून (आरएनएस)। प्रखंड क्षेत्र के विश्वंभरपुर स्थित रामजी शर्मा के आवास पर आयोजित “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बारह साल का कार्यकाल बेमिसाल साबित हुआ है, जिससे विरोधियों की दुकानें बंद हो गई हैं। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। पथ, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योग में तेज रफ्तार से तरक्की हुई है। चिकित्सा महाविद्यालय तथा अभियंत्रण महाविद्यालयों की संख्या भी बढ़ाई गई है। सभी योजनाएं समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।भाजपा के वरीय नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने जनता से किए वादे पूरे किए हैं। सारण में सांसद के प्रयास से दरिहरा में हवाई अड्डा, फोर लेन सड़क, गैस पाइप लाइन, डबल डेकर पुल, नमामी गंगे योजना के तहत घाटों का निर्माण और कान्य नाला का जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। वरिष्ठ नेता राजेश ओझा ने कहा कि एनडीए सरकार ने देश को अंदर-बाहर से सशक्त बनाया है। पीएम की नीतियों से पाकिस्तान को भी घुटने टेकने पड़े। मंडल अध्यक्ष सह सरपंच मंटू बाबा ने भी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक सिंह, लक्ष्मण शर्मा, आरदेधु सिंह, सुनील गुप्ता, धनंजय चौबे, मनोज पंडित, अमन तिवारी, रत्ना देवी, गुड्डू सिंह, मुन्ना सिंह, गोपाल जी, अजय साह, मनीष गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
0

