कोंडागांव,13 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोंडागांव में आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बंधा तालाब गार्डन के सामने 12 से 14 जून 2026 तक आयोजित इस प्रदर्शनी में छायाचित्रों एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।प्रदर्शनी में लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत संकल्प सहित विभिन्न प्रमुख योजनाओं की जानकारी सजीव रूप से प्रस्तुत की जा रही है। इसके माध्यम से आमजन को योजनाओं के उद्देश्य, लाभ एवं उनके प्रभाव से अवगत कराया जा रहा है।छायाचित्र प्रदर्शनी में वित्तीय समावेशन, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ों लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोडऩे, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यापक स्तर पर शौचालय निर्माण जैसे कार्यों को दर्शाया गया है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किए जाने तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराए जाने संबंधी जानकारी भी प्रदर्शनी में दी जा रही है।प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को यह ानकारी दी जा रही है कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान नागरिकों को जनमन पत्रिका का भी वितरण किया गया। साथ ही शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजित की गई।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

