कोलकाता,13 जून(आरएनएस)। भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय डिप्टी लेबर कमिश्नर से निजाम पैलेस में मुलाकात की। बीजेएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्णब चटर्जी ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में उक्त जानकारी दी कि डिप्टी लेबर कमिश्नर ने पश्चिम बंगाल में श्रम विवादों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है और उन्होंने कहा कि, “मजदूरों से जुड़े किसी भी तरह के विवाद का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। केंद्र सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।” बीजेएमसी अध्यक्ष अर्णब चटर्जी ने बताया कि, उक्त महत्वपूर्ण बैठक में पीएफ- ईएसआई के बकाया से लेकर चाय बागान के मजदूरों और बंद कारखानों के श्रमिकों की समस्याएं, वेतन विवाद सह विभिन्न उद्योगों में बकाया वेतन और छंटनी से जुड़ी शिकायतें, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की सुरक्षा, हॉकर, निर्माण के विषय पर सकारात्मक बात हुई उक्त दौरान प्रतिनिधिमंडल में बीजेएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृण्मय धर,दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष महेश वाल्मीकि मौजूद रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

