संदीप यादव
कोलकाता,13 जून(आरएनएस)। आज मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चौथे दिन ‘जनता दरबारÓ लगाया और विभिन्न समस्याओं को लेकर आमजन फरियाद के लिए पहुंचे। लोगों ने एक-एक कर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। बांसद्रोनी के निवासी छात्र आयुष कुमार नाथ की मां अपने बेटे की मौत के लिए न्याय और दोषियों को सजा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में पहुंचीं। उन्होंने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत आज मुख्यमंत्री से की। उन्होंने उन लोगों को सजा देने की मांग की है जो आयुष को बीमारी के दौरान लंबे समय तक स्कूल में बैठाए रखने के पीछे हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री शुभेंदु ने सारी बातें सुनने के बाद आवश्यक पुलिस कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया है। बता दे कि, आयुष 11 दिन तक कोमा में रहने के बाद 24 मई को मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चे की तबीयत खराब होने के बावजूद कोई मदद नहीं की और उसे कक्षा में बैठाए रखा। बाद में सीढिय़ों से गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोट लगी। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आयुष की मां ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर न्याय की मांग की, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा हावड़ा के रहने वाले देवनारायण मंडल भी जनता दरबार में पहुंचे। उनका आरोप है कि पिछली सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। उन्होंने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सामने रखी। इसी तरह कुछ लोग अपने बच्चों के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचे। शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। वहीं, बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज के हाउस स्टाफ रहे 24 वर्षीय अमर्त्य घोषाल की रहस्यमय मौत की जांच की मांग लेकर उनके माता-पिता भी जनता दरबार पहुंचे। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी और जांच ठीक तरीके से नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मामले में पहले कलकत्ता हाई कोर्ट में भी गुहार लगाई गई थी, लेकिन जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है। शुभेंदु अधिकारी ने सभी पीडि़त परिवारों की बातें ध्यान से सुनीं और जरूरी मामलों में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने सहित आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बता दे कि, बंगाल में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शुभेंदु ने ‘जनता दरबारÓ शुरू किया और लोगों की समस्याएं सुन रहें है। उक्त ‘जनता दरबारÓ में लोगों की भीड़ जम रही है और पीडि़तों को न्याय की रोशनी दिख रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

