कोलकाता,13 जून(आरएनएस)। टीएमसी की दुर्गति के लिए खुद ममता बनर्जी जिम्मेदार है। टीएमसी का भविष्य अब अधर में लटका हुआ है। टीएमसी को विधायकों से लेकर सांसद और मेयर तक छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास हो रहा है कि उनका भविष्य अब इस पार्टी में नहीं है। उक्त बात भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कही। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, सच तो यह भी है कि, बंगाल की जनता तृणमूल के नेताओं की लूट खसोट और कटमनी से इस कदर त्रस्त थी कि उन लोगों पर अंडे फेंके जा रहें है। तृणमूल नेताओं पर जिस तरह से अंडे फेंके जा रहे है इससे अंडों के दाम बढ़ गए है। शाहनवाज हुसैन ने ने आगे कहा कि, ममता बनर्जी ने अपनी कार्य संस्कृति से सूबे की जनता को इस कदर व्यग्र कर दिया था कि अब लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है। टीएमसी अब बुआ भतीजे की पार्टी बनकर रह गई है। इस पर जनता का अब कोई विश्वास नहीं है। यह पार्टी अपने कार्यकाल के दौरान लूट खसोट और कटमनी का पर्याय बन गई थी। इसी वजह से लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपने 15 साल के शासनकाल में टीएमसी ने सूबे की जनता को लूटने का काम किया है। इन लोगों ने आज तक सूबे के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ जनता से पैसा वसूला है। इसी वजह से लोगों में टीएमसी को लेकर गुस्सा है। इसके अलावा, भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उनके मुताबिक, ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के शासनकाल में सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया। विकास का एक काम नहीं किया। इसी वजह से लोगों में टीएमसी को लेकर गुस्सा है। आज राज्य में राजनीतिक पलायन जैसी स्थिति बनी हुई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व से सभी दुखी थे। इसी वजह से इस बार उन्हें चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। पश्चिम बंगाल की जनता ने यह साफ कर दिया कि अब ममता बनर्जी के अत्याचार को नहीं सहा जाएगा। यही कारण है कि आज की तारीख में वहां के लोग ममता बनर्जी के खिलाफ हो चुके हैं। इसी वजह से टीएमसी के लिए अस्तित्व की लड़ाई पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि अब हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आने के बाद वहां पर विकास से संबंधित कामों को बल मिले। जिस तरह से बीजेपी शासित अन्य राज्यों में विकास के कार्य हो रहे हैं, उसी तरह से पश्चिम बंगाल में भी हो। अब हमारी यही कोशिश है। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में राज्य में चौतरफा विकास के कार्य होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

