0आंगनबाडी एवं 40 लाख रूपये में नवनिर्मित महिला योग भवन को किया जायेगा लोकर्पित
०रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, विधायकगण महापौर मीनल चौबे , सभापति सूर्यकान्त ०राठौड़ , नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, वार्ड पार्षदगण अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे सम्मिलित
रायपुर,13 जून (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा अधोसरचना मंद अतर्गत नगर निगम रायपुर जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड कमाक 70 क्षेत्र में नवनिर्मित महतारी सदन आंगनबाडी का 80 लाख रू और महिला योग भवन का 40 लाख रु की लागत से लोकार्पण दिनांक 14 जून 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे विप्र नगर गेट के पास वार्ड 70 क्षेत्र में किया जायेगा। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत करेंगे। आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग अध्यक्ष सरिता आकाश दुबे, लोक स्वास्थ्य खाद्य एवं स्वच्छता विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, संत रविदास वार्ड कमाक 70 पार्षद अर्जुन यादव, माघव राव सप्रे वार्ड कमांक 69 पार्षद महेन्द्र औसर सम्मिलित होंगे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

