दुर्ग,13 जून,13 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य की सभी शासकीय एवं अशासकीय (निजी) शालाओं का विधिवत संचालन 16 जून 2026, मंगलवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी कि भीषण गर्मी या अन्य कारणों से नया शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से शुरू होगा। विभाग ने इस खबर का पूरी तरह खंडन करते हुए इसे असत्य, भ्रामक और फर्जी करार दिया है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

