भोपाल 15 दिसंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय व विधायक भगवानदास सबनानी ने पंचशील नगर में 01 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया।
महापौर मालती राय व विधायक भगवानदास सबनानी ने सोमवार को वार्ड क्र. 47 के पंचशील नगर में विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा 01 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्र. 47 में सीमेंट क्रांकीटीकृत सड़के, सामूदायिक भवन, अस्पताल सहित अन्य विकास कार्य कराए जा रहे है। भूमिपूजन अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद गिरजा खटीक के अलावा पूर्व पार्षद राजेश खटीक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

