कोंडागांव, 21 जून (आरएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिंगरी के मार्गदर्शन में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभांरभ माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित माननीय न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं के द्वारा किया गया।
माननीय न्यायाधीश महोदय के द्वारा मानव जीवन में योगा का महत्व बताते हुए योग के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिये। लखन लाल पटेल अधिवक्ता (योग शिक्षक) एवं उनके योग साथियों के द्वारा समय प्रात: 7.00 बजे से 9.00 बजे तक लगातार अलग-अलग आसन कराये गए। इसके पश्चात सभी न्यायिक अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण में एक विशेष उर्जा का संचार हुआ साथ ही योग प्रशिक्षको के द्वारा व्यायाम, आहार एवं आराम के महत्व को भी समझाया गया और योग को अपने जीवन की दिनचर्या का भाग बनाने के संबंध में जानकारी दी गई।
योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात पैष्टिक आहार का वितरण किया गया तथा इस प्रकार न्यायालय परिवार के आपसी सहयोग से 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोण्डागांव सुश्री प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

