भोपाल 15 दिसंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्क्वैश वल्र्ड कप: 2025 में पहली बार विश्वकप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को बधाई और शुभकामनाए दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भारतीय टीम के खिलाडिय़ों के अद्वितीय कौशल, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प ने देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। सभी राष्ट्रवासियों को विश्वविजेता भारतीय टीम पर गर्व है।

