दुर्ग, 18 दिसंबर (आरएनएस)। दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बेलचंदन ने बैंक के सुदृढ़ीकरण, किसानों एवं सहकारी संस्थाओं के हित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की तथा शासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस पावन अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर तथा दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु भी उपस्थित रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रीतपाल बेलचंदन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक किसानों, ग्रामीण अंचल एवं सहकारी संस्थाओं के विकास में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

