भोपाल 18 दिसंबर (आरएनएस)।राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बीते दो सालों में डरा धमकाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ी तब परिजन ने उसे अस्पताल पहुंचाया और रेप के बाद गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सब इंस्पेक्टर प्रियवंदा सिंह के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। जबकि आरोपी राजकुमार मालवीय प्राइवेट काम करता है। 2023 में दोनों की मुलाकात हुई थी। पहले दोस्ती से शुरू हुआ मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी युवक ने पीडि़ता के साथ रेप किया। पहली बार संबंध बनाने के बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ ज्यादती की।
अभी कुछ दिन पहले पीडि़ता की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 6 महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पीडि़ता के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया।

