भोपाल 18 दिसंबर (आरएनएस)। बुधवार रात करीब 12 बजे मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सामने एक ट्रक हिंदू संगठन के लोगों पकड़ा है। ट्रक की तलाशी में भारी संख्या में मांस के पैकेट मिले हैं। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पैकेटों में गौ मांस है।
तस्करों के पकड़े जाने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने ट्रक में भी जमकर तोडफ़ोड़ कर दी। मौके पर पहुंची जहांगीराबाद पुलिस ने भीड़ को समझाइश दी है। इसके बाद मांस के सैंपल पशु चिकित्सालय में सुरक्षित रखवाए गए हैं।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी की एक स्लाटर हाउस में संदिग्ध मांस को काटकर पैकेट में पैक कर हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश में भेजने का काम किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी के बाद ट्रक को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। मौके से एक संदिग्ध भाग निकला। जबकि एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मांस तस्करी का मास्टर माइंड जो है उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

