भोपाल 18 दिसंबर (आरएनएस)। एमपी नगर जोन 1 में एक प्रेस की बिल्डिंग से जुआ खेलते क्राइम ब्रांच ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दाव पर लगे 4.21 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।
एसीपी सुजीत तिवारी ने बताया कि लंबे समय से एक प्रेस की बिल्डिंग में संदिग्ध गतिविधि संचालित होने की सूचना मिल रही थी। पूरी तस्दीक के बाद प्लानिंग के तहत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दबिश दी। तीसरी मंजिल स्थित छत की सर्चिंग में 11 जुआरी ताश पत्तों पर दाव लगाते रंगे हाथों पकड़े गए।
फड़ में दाव पर लगे 4.21 लाख रुपए जब्त कर लिए गए। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। मामले में सीडीआर के आधार पर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी। कार्रवाई का खुलासा गुरुवार दोपहर किया गया है।
इनकी की गई गिरफ्तारी-1. जरदार पिता इस्माइल खान (60) निवासी ग्राम लोहारदा थाना कांटाफोड़, देवास।
2. नवीन शर्मा पिता महाशंकर शर्मा (46) साल निवासी नीलकंठ रोड भैरूंदा, सीहोर।
3. फिरोज खान पिता उबेद खान (35) निवासी 111 डीके बृज टावर डीके हनीहोम्स कोलार रोड, भोपाल।
4. फिरोज खान पिता नवाब खान (42) निवासी 326 अटल नेहरू नगर भानपुर, भोपाल।
5. पवन राजोरिया पिता भगवान दास (52) निवासी हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा, भोपाल।
6. आमीन कुरैशी पिता अनवर कुरैशी (35) 1/1 नई आबादी थाना सिटी कोतवाली, देवास।
7. शादाब पिता मुबारक अली (35) निवासी कूजडो मस्जिद रामघाट सिद्दीसेन मार्ग, उज्जैन।
8. इमरान कुरैशी पिता जाकिर कुरैशी (38) निवासी मोहसिनपुरा थाना नाहर, देवास।
9. मो. जोएब पिता अब्दुल शफीक (38) निवासी बावड़ी मोहल्ला जिला शाजापुर।
10. आफाक अली पिता मुस्ताक अली (37) निवासी 326 अटल अयूब नगर छोला, भोपाल।
11. अजीत ज्ञाने पिता चंद्र ज्ञाने (42) निवासी 45 राम मंदिर वाली गली बैरागढ़, भोपाल।

