भोपाल 18 दिसंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘पद्म विभूषणÓ से सम्मानित महान मूर्तिकार श्री राम वी. सुतार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि श्री सुतार के निधन से कला-शिल्प जगत ने बहुमूल्य रत्न खो दिया है। महान मूर्तिकार श्री सुतार द्वारा गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यु ऑफ यूनिटी के रूप में निर्मित ‘लौह पुरुषÓ सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को एकता और अखंडता का संदेश दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

