पूर्व सांसद सहित बंगाली फिल्मों के अभिनेता की संपत्ति जब्त
कोलकाता 19 दिसंबर (आरएनएस)। केंद्र सरकार पहले ही कई तमाम ऐप्स के साथ ऑनलाइन गेमिंग-बेटिंग ऐप ‘वनएक्स बेटÓ को गैर-कानूनी घोषित कर चुकी है। आरोप है कि तब भी देश की कई जानी-मानी हस्तियां इस ऐप के प्रमोशन में शामिल थीं। जहां ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने अभियान चलातर युवराज सिंह और सोनू सूद समेत, रॉबिन उथप्पा, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सह कुल 7 हस्तियों की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। वहीं बंगाल भी इससे अलग नहीं है। गेमिंग ऐप ‘वनएक्स बेटÓ मामला में अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट अर्थात ईडी ने तृणमूल की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और एक्टर अंकुश हाजरा की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है। इनलोगों से ब्याज का पैसा भी जब्त किया गया है। पता चला है कि कुल 7.93 करोड़ रुपये की चल-अचल प्रॉपर्टी जब्त की गई हैं। इन सभी हस्तियों पर बैन किए गए गेमिंग ऐप को जानबूझकर प्रमोट करने का आरोप है।
केंद्र सरकार ने पहले ही ‘वनएक्स बेटÓ नाम के ऑनलाइन गेमिंग-बेटिंग ऐप को कई दूसरे ऐप्स के साथ गैर-कानूनी घोषित कर दिया था। आरोप है कि तब भी देश की मशहूर हस्तियों का एक ग्रुप उस ऐप के कैंपेन में शामिल था। एंटरटेनमेंट की दुनिया से लेकर स्पोट्र्स की दुनिया तक,ऐसे अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों के नाम सामने आए थे। ईडी ने जांच के दौरान उन्हें बार-बार समन भेजा ताकि पता चल सके कि उनके साथ असल में क्या किस तरह का करार हुआ था और उन्होंने कितने पैसे लिए थे। सितंबर के बीच में इस घटना में लंबी पूछताछ हुई थी। पता चला है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएएमएलए) के तहत पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए गए थे। बहरहाल बता दे कि, अंकुश को दिल्ली में ईडी हेडक्वार्टर में बुलाया गया था। इससे पहले, उर्वशी रौतेला भारत में ‘वनएक्स बेटÓ एप की ब्रांड एंबेसडर थीं। उन्हें भी बुलाया गया था। कहा जा रहा है कि इस साल के बीच में, सेंट्रल एजेंसी ने 29 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

