रुड़की,19 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। अंतिम दिन होने के कारण हरिद्वार जिले में जन सेवा केंद्रों पर जाकर अभिभावक आवेदन जमा करते रहे। बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार हरिद्वार जिले से अब तक 12वीं पास छात्राओं के करीब 4400 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य सरकार ने बालिकाओं के लिए नंदा गौरा योजना शुरू की हुई है। इसमें बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये और उसके 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी छात्राओं को आवेदन करने होते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

