बीजापुर ,15 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के भोपाल पटनम क्षेत्र के नलमल्ली चौक सहित लिंगापुर और वरदली गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। नलमल्ली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी ने ध्वजारोहण कर किया।

कार्यक्रम में रामू कुंजाम, भीमा माड़वी, सोमेश कश्यप, लक्ष्मी पोयाम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
लिंगापुर में रैली निकालकर ‘जय भीमÓ के नारे लगाए गए, वहीं वरदली में माल्यार्पण कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। पूरे क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
००

