रुड़की,19 दिसंबर (आरएनएस)। मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में कॉलेज और संस्कृत भारती की ओर से चल रहे दस दिवसीय आयुर्वेदाय संस्कृतम् कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में छात्रों ने लघु नाटिका और संस्कृत श्लोक पेश कर अतिथियों की तालियां बटोरी। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कृत भारती के क्षेत्र संपर्क प्रमुख डॉ प्रेमचंद शास्त्री, कुलपति नरेंद्र शर्मा आदि ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर छात्रों ने संस्कृत गीत, ध्येय मंत्र, लघु नाटक, संवाद, लघु कथा एवं अनुभव कथन आदि संस्कृत भाषा में प्रस्तुत किए। इस पर अतिथियों ने जमकर तालियां बजाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

