रुड़की,19 दिसंबर (आरएनएस)। दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पीडि़तों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही मामलो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीडि़त नीटू निवासी ग्राम लहबोली ने तहरीर देकर बताया कि वह 5 दिसंबर को सुबह गांव के बस अड्डे पर सामान लेने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बलबीरा, अंकित, कल्लू, सोनू, मेशर, शंकर, वंश और कल्लू के तीनों पुत्रों ने मिलकर उस पर लाठी, डंडे और सरिये से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब उनकी पत्नी और बेटी वहां पहुंचीं, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। आरोपियों ने परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर पीडि़त गुलजार निवासी भगवानपुर चंदनपुर ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी जुलाई 2025 को दानिस्ता निवासी कासमपुर बुडाहेडी, थाना पथरी से बिना दहेज के संपन्न हुई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

