रुड़की,19 दिसंबर (आरएनएस)। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को देवराज व अंजार एनएच 58 न्यू एरा के बगल में मंगलौर क्षेत्र रुड़की तहसील में जेसीबी की मदद से विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त किया। एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका ने बताया कि पिछले दिनों सूचना मिली थी कि लगभग 15 बीघा में अनाधिकृत रूप से एक कॉलोनी विकसित की जा रही है। पुलिस बल की उपस्थिति में टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल के बाद उसे ध्वस्त कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

