हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक दीवाने की दीवानियत सिनेमाघरों में सफल रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। अब आप यह फिल्म घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे।
फिल्म एक दीवाने की दीवानियत क्रिसमस से ठीक एक दिन बाद 26 दिसंबर 2025 को जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह छुट्टियों के मौसम में रिलीज हो रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे ओटीटी पर देख सकें।
एक दीवाने की दीवानियत की कहानी विक्रमादित्य (हर्षवर्धन राणे) के इर्द-गिर्द है। वह एक ताकतवर और भावुक आदमी है, जिसका प्यार बहुत गहरा होता है। अदा (सोनम बाजवा) एक आजाद ख्याल वाली महिला है, जो अपनी जिंदगी पर कंट्रोल रखना चाहती है। दोनों के बीच शुरू हुआ आकर्षण जल्दी ही जुनून और दीवानगी में बदल जाता है।
फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इस फिल्म को अंशुल गर्ग और दिनेश जैन ने निर्मित किया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा सहायक भूमिकाओं में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेरा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

