हरिद्वार,20 दिसंबर (आरएनएस)। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का जन्मदिन भाजपा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजपा और पंचपुरी ऑटो रिक्शा महासंघ ने बस अड्डे पर रक्तदान शिविर लगाया। केक काटने के साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शनिवार को इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन मेयर किरण जैसल ने किया। उन्होंने कहा कि सांसद ने अपने कार्यकाल में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने विकास योजनाओं की नींव रखी। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि त्रिवेंद्र का समर्पण, दूरदर्शिता और जनकेंद्रित सोच कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हरिद्वार में भूमिगत बिजली लाइन, घर-घर रसोई गैस और रिंग रोड जैसी सौगात उनके प्रयासों से मिली। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, मंडल महामंत्री देवेश ममगाईं, राजू मिनोचा, कपिल विश्नोई, नवीन तेश्वर, सत्यनारायण शर्मा, संजीव चतुर्वेदी, प्रेम कुमार, परमिंदर, पंडित रवि शर्मा, प्रदीप त्यागी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

