पूर्व मेदिनीपुर 21 दिसंबर (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में गायिका लग्नजीता चक्रवर्ती को कॉन्सर्ट में ‘सेक्युलरÓ गाना न गाने पर परेशान किया गया। आयोजक महबूब मलिक ने धार्मिक गीत ‘जागो मांÓ गाने पर उनसे गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की। बाद में मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना ने पुलिस और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, भाजपा ने इसे ‘हिंदू विरोधीÓ बताया है। इसके अलावा भगवानपुर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी) के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच का आदेश दिया गया है। पूर्व मेदिनीपुर के एसपी मिथुन कुमार डे ने कहा, अब तक हमारी जांच से पता चला है कि भगवानपुर घटना का मुख्य आरोपी महबूब मलिक है। वह स्कूल का मालिक और इवेंट का ऑर्गनाइजर है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा, हमने भगवानपुर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इनचार्ज के खिलाफ भी डिपार्टमेंटल जांच का आदेश दिया है। एसडीपीओ लेवल का एक ऑफिसर यह जांच कर रहा है। जांच से जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर हम कार्रवाई करेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती पूर्व मेदिनीपुर में साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल के सालाना फंक्शन में कार्यक्रम कर रही थीं। उनका आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें परेशान किया गया। आर्टिस्ट का दावा है कि वह फिल्म देवी चौधुरानी का गाना ‘जागो मांÓ गा रही थीं, तभी ऑर्गेनाइजर और स्कूल के मालिक महबूब मलिक स्टेज पर आए और उनसे ‘सेक्युलर गानाÓ गाने को कहा। सिंगर का आरोप है कि इसके बाद उस आदमी ने उन पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि जब वह लोकल भगवानपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गईं, तो उन्हें काफी देर तक इंतजार कराया गया। आर्टिस्ट का यह भी आरोप है कि पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इनचार्ज शहंशाह हक उनकी शिकायत दर्ज करने को तैयार नहीं थे। इस बीच महबूब मलिक के भाई मसूद मलिक ने दावा किया कि सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने झूठा आरोप लगाया क्योंकि उन्हें अधिक पेमेंट नहीं मिली थी। मसूद मलिक ने कहा, लग्नजीता चक्रवर्ती साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल के कल्चरल प्रोग्राम में परफॉर्म करने आई थीं। उन्हें शाम 4 बजे स्टेज मिलना था, लेकिन उन्हें देर हो गई। इस वजह से उन्होंने और पैसे मांगे। इसके अलावा, स्टेज पर चढऩे के बाद वह अपनी नई फिल्म का एक धार्मिक गाना गा रही थीं। चूंकि यह एक स्कूल इवेंट था, इसलिए उनसे स्टेज पर एक सेक्युलर गाना गाने की रिक्वेस्ट की गई। इससे वह परेशान हो गईं। उन्होंने तुरंत परफॉर्मेंस रोक दी और स्टेज से चली गईं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

