ऋषिकेश,21 दिसंबर (आरएनएस)। गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की बैठक रविवार को ढालवाला में हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष ब्रह्मलीन आसाराम व्यास को श्रद्धांजलि दी गई। गजेंद्र कंडियाल को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। बैठक का शुभारंभ समिति के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन आसाराम व्यास को श्रद्धांजलि देकर किया गया। उसके बाद सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा समिति के अनेक प्रस्तावों को सर्व सम्मति से विचार विमर्श के साथ पारित किए गए। इसके बाद समिति के उपाध्यक्ष रहे गजेंद्र कंडियाल को सर्वसम्मति से समिति का कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्ण कांत व्यास और घनश्याम नौटियाल को उपाध्यक्ष पद बनाया गया। गजेंद्र कंडियाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन आसाराम व्यास की भावनाओं के अनुकूल संस्था को आगे बढ़ाने में हमेशा की तरह पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे और अपनी संस्कृति अपनी पहचान को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। मौके पर विशालमणि पैन्यूली, संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह भंडारी, महिपाल बिष्ट, मदन शर्मा, संतोष व्यास, प्रवीण व्यास, निर्मला शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

