भोपाल 21 दिसंबर (आरएनएस)। 11 सौ क्वार्टर में रहने वाले वनकर्मी सहित तीन लोगों की अज्ञात बदमाशों ने बाइक चोरी कर ली। वारदात को एक साथ अंजाम दिया गया। आरोपी चेहरों पर नकाब पहने थे। घटना 18 दिसंबर की है, जबकि इसका सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया है।
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में हबीबगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फरियादी राधेश्याम जाटव ने बताया कि वह केरवा बीट में फारेस्ट डिपार्टमेंट के सर्किल इंचार्ज हैं।
18 दिसंबर को घर लौटने के बाद रोज की तरह बाइक को घर के बाहर पार्क किया था। अगले दिन सुबह देखा तो बाइक नहीं दिखी। आस पास पता करने पर दो बाइक और चोरी होने की जानकारी मिली। तब मोहल्ले के लोगों के साथ थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया।
पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी चेक करने पर पाया कि आरोपी अलग-अलग आए और बाइक के लॉक को तोड़कर धक्का लगाकर चले गए।

