नई पार्टी बनाते ही हुमायूं कबीर की ममता बनर्जी को चुनौती
कोलकाता 22 दिसंबर (आरएनएस)। तृणमूल से बाहर का रास्ता दिखाये गए निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अपने वादे के अनुसार तय तारीख में अपनी नई ‘जनता उन्नयन पार्टीÓ की घोषणा की। उन्होंने अपने भाषण से सीएम ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि, मुसलमानों को दुधारू गाय बताने वाली ममता बनर्जी जल्द ही वह सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने ममता बनर्जी को 2026 में 100 सीटों से नीचे रोकने का दावा किया और और फिरहाद हकीम पर विवादित निजी टिप्पणी की। बीजेपी ने इसे मुस्लिम वोट बांटकर टीएमसी की मदद करने का चुनावी स्टंट बताया है। हुमायूं कबीर ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तामा उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिया। उन्होंने मुर्शिदाबाद सीट से हिंदू महिला उम्मीदवार मनीषा पांडेय और कोलकाता की बॉलीगंज सीट से निशा चटर्जी को उम्मीदवार बनाए जाने का भी ऐलान किया, ताकि वे धर्मनिरपेक्ष छवि पेश कर सकें। मेयर हकीम के पारिवारिक बैकग्राउंड पर हमला करते हुए कबीर उन्हें ‘क्रॉस ब्रीडÓ (मिश्रित मूल) कह डाला। कबीर ने कहा कि फिरहाद के पिता गया (बिहार) के मुस्लिम थे और मां हिंदू थीं, इसलिए वे ऐसी बातें करते हैं. हालांकि टीएमसी ने अभी तक हुमायूं की नई पार्टी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि वह खुद रेजीनगर और बेलडांगा विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे और दोनों ही सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रानीनगर विधानसभा सीट से भी एक अन्य हुमायूं कबीर को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पेशे से डॉक्टर हैं। यह वही हुमायूं कबीर हैं, जो 2016 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे, हालांकि तब उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। इतना ही नहीं, भगवानगोला सीट से भी एक और हुमायूं कबीर को उम्मीदवार बनाया है, जो पेशे से व्यवसायी हैं। हुमायूं कबीर ने यह भी संकेत दिया कि बीरभूम जिले से भी एक अन्य हुमायूं कबीर को उम्मीदवार बनाया जाएगा, हालांकि उनके नाम की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। नई पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं रहेगी। जनता उन्नयन पार्टी की ओर से कई हिंदू उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए गए हैं। मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट से मनीषा पांडे और बालिगंज से निशा चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा राज्य के कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य बंगाल के लोगों का विकास है और बहुत जल्द पार्टी का चुनावी घोषणापत्र (इस्तीहार) भी जारी किया जाएगा। इस मौके पर हुमायूं कबीर का बयान राजनीतिक रूप से काफी तीखा और संकेतपूर्ण रहा। उन्होंने मंच से एक ओर जहां मंत्री फिरहाद हकीम को चेतावनी दी, वहीं दूसरी ओर अभिषेक बनर्जी की खुलकर तारीफ भी की। हुमायूं कबीर ने कहा, च्च्जिस दिन मुझे गुस्सा आ गया, उस दिन एक लाख लोगों को लेकर जाकर फिरहाद हकीम के ऑफिस का घेराव करूंगा।ज्ज् इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक बनर्जी में टैलेंट है। उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















