सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हिंदू सम्मेलन आयोजित
प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। हिंदूओं दिल बड़ा है वे अपने में सबको समाहित कर लेते हैं और अपना बना लेने की क्षमता रखते हैं। वे वसुधैव कुटुम्ब की भावना रखते हैं। यह बात कालिंदी पुरम में बरसाना पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप रामाशीष राय राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र ने कहीं।
श्री राय ने कहा कि हिंदू समावेशी होता है तथा हिंदू एकता में ही समृद्ध भारत का आधार निहित है। इससे पहले महामंडलेश्वर योगी सत्यम जी महाराज ने कहा कि जात-पात की करो विदाई सभी हिन्दू भाई भाई। विशिष्ट अतिथि उषा कांत मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले पंच कर्म पर जोर दिया।
सम्मेलन की अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह अपर महाधिवक्ता ने किया और हिंदू एकता पर बल दिया। सम्मेलन में में आर एस एस के प्रयाग दक्षिण के भाग कार्य वाह मनोज शाहू, सहभाग कार्य वाह वीरेंद्र तिवारी, भाग प्रचारक देवदत्त, कालिंदी नगर के सह नगर कार्यवाह मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र, संजय, अरविंद , पूरन, राम मूरत , राकेश, परमजीत, शिवाकांत, दिनेश दुबे, डी के मिश्रा, शिवाकांत, विवेक पाण्डे जगदीश सिंह बुंदेला, जय शंकर उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, राजेश्वर आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डॉ.आभा श्रीवास्तव ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

