देहरादून,22 दिसंबर (आरएनएस)। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद कांवली शाखा के द्वी वार्षिक चुनाव पर्यवेक्षक हरी सिंह बिष्ट, भगवान सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष गोविन्द पाण्डेय, शोभन सिंह ठठोला की मौजूदगी में हुए। एक बार फिर से भारती पांडे को अध्यक्ष, प्रेमलता बिष्ट को सचिव, संतोष जोशी को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रेमलता बिष्ट ने द्वीवार्षिक रिपोर्ट पढी। सौहार्द पूर्ण वातावरण में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रुप में दया बिष्ट, चन्द्र किशोर पंत, उमा कोठारी को उपाध्यक्ष, सहसचिव किरन जोशी, रमेश भंडारी को प्रचार प्रसार सचिव, आशा जोशी को सहसचिव, जगमोहन सिंह बिष्ट को संगठन सचिव, तारा कोरंगा को सह संगठन सचिव, हरीश माहरा, कमला जोशी सांस्कृतिक सचिव, लेखा परीक्षक भूपेंद्र सिंह डसीला, कानूनी सलाहकार पुष्पा पंत को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में प्रीति खेतवाल, डॉ. ललिता लोहनी, दीपक पांडे, मीनाक्षी लोहनी, रमेश पांडे को चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

