देहरादून,22 दिसंबर (आरएनएस)। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से सोमवार को साहित्यकार श्याम सिंह ‘श्यामÓ की खंडकाव्य कृति ‘उर्वशीÓ का सभागार में लोकार्पण और चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने श्याम सिंह ‘श्यामÓ की कृति की रचना-प्रक्रिया, भावभूमि और दार्शनिक पक्षों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. इंदु कुमार पांडेय ने कृति का लोकार्पण करते हुए कहा कि ‘उर्वशीÓ भारतीय काव्य-परंपरा की शाश्वत धारा से जुड़ती है, जिसमें सौंदर्य, त्याग और मानवीय मूल्यों का गहन दर्शन मिलता है। शिक्षाविद डॉ. सविता मोहन ने कहा कि श्याम सिंह ‘श्यामÓ की काव्य-भाषा में परंपरा और आधुनिक चेतना का संतुलित समन्वय दिखाई देता है। अतिथि वक्ता साहित्यकार डॉ. विद्या सिंह, साहित्यकार मदन चन्द्र शर्मा ने उर्वशी को सशक्त, विशुद्ध और संवेदनशील कृति बताया। संचालन पूर्व उपनिदेशक सूचना विभाग भगवान प्रसाद घिल्डियाल ने किया। मौके पर दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के चन्द्रशेखर तिवारी, चन्द्रशेखर सेमवाल, केडी शर्मा, डॉ.लालता प्रसाद, सुन्दर सिंह बिष्ट, जगदीश बाबला, अनिल बलूनी, डॉ. कमला पंत, देवेन्द्र कांडपाल, जितेन्द्र शर्मा सहित कई साहित्यकार, साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

