ऋषिकेश,22 दिसंबर (आरएनएस)। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल आदर्श नगर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 100 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने परीक्षा दी। सोमवार को आदर्श नगर स्थित लाल जाती राम अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सभी को अपने समृद्ध इतिहास, परंपराओं और दार्शनिक ज्ञान से जोड़ती है। यह आत्म-अनुशासन सिखाती है और हार न मानने का प्रोत्साहन देती है। जिससे सभी जीवन में आगे बढ़ सकें। कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से सभी में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जिससे उनका चरित्र-निर्माण और समग्र विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं के अभिभावक प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसके लिए परीक्षा देने वाले अभिभावकों का पंजीकरण कर उन्हें सामान्य ज्ञान की पुस्तिका भी उपलब्ध करवाई गई। उसी पुस्तक से इस परीक्षा में प्रश्न पूछे गए हैं। इस दौरान 100 अभिभावकों ने परीक्षा दी। मौके पर दिगंबर सिंह गुसाईं, मन मोहन शाह, मुकेश कोली, अर्पणा रावत, संजू शर्मा, संतोष डबराल, निशा शर्मा, स्वाति आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

