रुद्रपुर,13 अपै्रल (आरएनएस)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें डॉ. बीआर आंबेडकर क्विज प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मुख्य रूप से थी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्र विभाग एवं अन्य विभाग के छात्राओं ने भाग लिया। क्विज में उमा धामी प्रथम, प्रियंका धामी द्वितीय, रिया तृतीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में कमल प्रथम, वैशाली राणा द्वितीय, हुमा तृतीय रहीं। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रेनू रानी बंसल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यहां विभाग प्रभारी डॉ. दीक्षा खंपा, प्रोफेसर डॉ. दीपा मखोलिया, गरिमा जोशी एवं सोनी, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. ललित मोहन जोशी, डॉ. जगदीश प्रसाद, कमला उपाध्याय और डॉ. सविता रानी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

